Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअसम जेल से पंजाब लाया गया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, पुलिस ने ली...

असम जेल से पंजाब लाया गया गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, पुलिस ने ली 3 दिन की रिमांड

Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought to Punjab from Assam jail

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बुधवार देर रात 7 महीने बाद पंजाब लौटा। पंजाब पुलिस उसे असम की सिलचर जेल से वारंट पर लेकर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। उसे बटाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिली।

जग्गू मार्च 2025 से एनडीपीएस-पीटी एक्ट के तहत सिलचर जेल में बंद था। करीब चार महीने पहले उसकी मां हरजीत कौर और करीबी करणवीर सिंह की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग के डोनी बल, प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

बटाला पुलिस के अनुसार, जग्गू बिल्ला मंडियाला के साथी गोरा बरियार की हत्या के मामले में नामजद है। हाईकोर्ट में उसने याचिका दायर कर एनकाउंटर की आशंका जताई है। जग्गू का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सामने आ चुका है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular