Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में काबू,...

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में काबू, पढ़ें

Encounter between police and gangster in Jalandhar, caught in cross firing

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मक्खन पकड़ा गया है। गैंगस्टर राणा ने जम्मू के कठुआ में सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का मर्डर किया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। वहीं पुलिस को सुचना मिली कि वह जालंधर भोगपुर के गांव मुमनदपुर में अपने किसी जानकार के घर में छुपा हुआ है।
सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम भोगपुर के गांव मुमनदपुर में गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ मक्खन को पकड़ने के लिए पहुंची थी। तभी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फिर वह एक घर में छुप गया। क्रॉस फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 2 पिस्टल बरामद हुए हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि गैंगस्टर रोहित के पंजाब के गैंगस्टरों के साथ संबंध थे। बदमाश ने कठुआ में सब-इंस्पेक्टर का भी गोली मारकर कत्ल किया था। पंजाब के किन गैंगस्टरों के साथ इसके संबंध हैं, इस बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  जल्द इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular