pb8 live news : गुरु नानक देव युनिवर्सिटी(GNDU) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घुल्लूघारा सप्ताह के दौरान कल यानि 6 जून को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। GNDU और उससे संबंधित सभी कॉलेजों की परीक्षाओं पर ये फैसला लागू रहेगा। युनिवर्सिटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार स्थगित परीक्षाएं अब 20 जून 2025 को आयोजित की जाएंगी। नई डेटशीट युनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को कहा गया है कि वह वेबसाइट पर नजर रखें।





