Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपठानकोट में माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने के मामले में सरकार...

पठानकोट में माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, 3 अधिकारी सस्पेंड

Government takes major action in the case of the Madhopur Headworks gate collapse in Pathankot, suspending 3 officers for negligence

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: पंजाब के पठानकोट में बाढ़ के दौरान माधोपुर हेडवर्क्स के गेट टूट जाने के मामले में सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की ओर से एक्सईएन नितिन सूद, एसडीओ अरुण कुमार और जेई सचिन ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक विभाग के और भी अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। हालांकि प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र में इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते दिनों केंद्र सरकार की एक टीम ने भी माधोपुर हेडवर्क्स का दौरा किया और हालात का जायजा लिया था। इसके बाद 15 सितंबर को विभाग ने मामले में XEN नितिन सूद, SDO अरुण कुमार और JE सचिन ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लापरवाही करने वाले अधिकारियों के निलंबन की अधिसूचना जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी की गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular