Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब सरकार ने विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली, किसानों का विरोध...

पंजाब सरकार ने विवादित लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली, किसानों का विरोध रंग लाया

Punjab Government Withdraws Controversial Land Pooling Policy After Farmers’ Protest

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: पंजाब सरकार ने विवादों में घिरी लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया है। हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने इस संबंध में पत्र जारी कर बताया कि 14 मई 2025 को लागू की गई पंजाब लैंड पॉलिसी और उससे जुड़े सभी अमेंडमेंट्स को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस पॉलिसी के तहत जारी लेटर ऑफ इंटेंट (LOI), रजिस्ट्रेशन और अन्य सभी संबंधित कार्य रद्द माने जाएंगे।

गौरतलब है कि पंजाब के किसान लंबे समय से इस पॉलिसी का विरोध कर रहे थे। किसानों का आरोप था कि सरकार इस पॉलिसी के जरिए उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही है। यह विवाद हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिसने कुछ दिन पहले इस पॉलिसी पर 4 हफ्ते की रोक लगा दी थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular