जालंधर में एक महिला ने एक व्यापारी पर रेप और ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ACP से मुलाकात कर शिकायत दी और कहा कि उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वह समझौता नहीं करेगी।
महिला का आरोप है कि कारोबारी से उसकी मुलाकात जिम में हुई थी और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए तथा करीब 80 लाख रुपए की ठगी भी की। महिला के मुताबिक व्यापारी पहले से शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां हैं और उसकी पत्नी कनाडा में रहती है।
महिला ने यह भी कहा कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसके खिलाफ गंदे कमेंट किए गए हैं, जिनके आईपी एड्रेस पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
दूसरी तरफ व्यापारी ने सभी आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि वह जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।





