जालंधर के मॉडल टाउन में मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाले के मालिक बीर दविंदर सिंह ने पुलिस पर मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
दविंदर का कहना है कि पुलिस रोजाना दुकान पर आकर धमकाती है और दिवाली की रात उनकी 60 वर्षीय मां से भी बदसलूकी की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से न्याय की मांग की है।
दविंदर ने अपने आरोपों के समर्थन में वीडियो जारी किए हैं, जिनमें वह पुलिस से बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी दुकान देर रात तक खुली रहने को लेकर पुलिस व प्रशासन से विवाद चल रहा है। मामला जांच के अधीन है।





