PB8LIVE NEWS: लुधियाना के दिल्ली हाईवे पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी हनी सेठी की कार पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। हमलावर एक स्कॉर्पियो कार में सवार था और जैसे ही हनी की कार उसके पास पहुंची, वह अचानक बाहर निकला और तलवार से सामने वाले शीशे पर वार कर दिया।
हनी सेठी ने किसी तरह मौके से भागकर दोराहा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर यह हमला गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने अपने गुर्गों के जरिए करवाया है। सेठी के मुताबिक, प्रिंकल के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।
पुलिस ने हनी द्वारा दी गई वीडियो फुटेज भी देखी है जिसमें हमला साफ तौर पर नजर आ रहा है। दोराहा थाना प्रभारी SHO आकाश के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। गौरतलब है कि हनी सेठी और गुरविंदर सिंह प्रिंकल पहले दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कई बार अभद्र टिप्पणियां कर चुके हैं।





