Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 26 जून, 2025

आपका राशिफल- 26 जून, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। मेडिकल की फील्ड से जुड़े लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा  रहेगा। इस राशि के जातक नई प्रॉपर्टी लेने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला अकेले न लें, किसी अनुभवी की सलाह ज़रुर लें।सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रहा मनमुटाव ठीक हो जाएगा। बिज़नेस कर रहे लोगों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपना खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मन सकता है। पहले के मुकाबले सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों की तंगी होने पर भी किसी बाहर वाले से पैसा उधार पर लेने से बचें। लंबे समय से अटके काम जीवनसाथी की सहायता से पूरे हो जाएगें। बिज़नेस में काम कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। मौसम में बदलाव के चलते गला खराब हो सकता है, ध्यान रखें।

कन्या राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी होने के योग है, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार के चलते परिवार को समय देने में दिक्कत आ सकती है,कामकाज और घर परिवार में तालमेल बनाकर चलें। बच्चों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें जातकों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी में बिज़नेस कर रहे लोगों को फायदा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी आज आप से अपने मन की बात कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ  बाहर लंच पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। युवाओं को पसंद की कंपनी में नौकरी मिल सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। माता पिता से किसी ज़रुरी विषय पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातक आज अपने पार्टनर से प्यार का इज़हार कर सकते हैं। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। आज बाहर का खाना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular