Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 16 जुलाई, 2025

आपका राशिफल- 16 जुलाई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को काम में फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सुसराल से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज सिर दर्द हो सकता है सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। युवा किसी नई चीज़ को सीखने में रुचि ले सकते हैं। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। माता जी से आज किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से किसी काम को करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज कर सकते हैं। व्यापार में आज कोई मनचाही डील पक्की हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव बातचीत से कम हो जाएगा। कामकाज के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। तला भुना खाने से परहेज़ करेंगे तो बेहतर रहेगा।

सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। खुद का कारोबार कर रहे जातक काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। ज़मीन जायदाद के मामले में समझदारी दिखाने की ज़रुरत है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी बाहर वाले की बातो में आकर पैसों के जुड़ा कोई भी निर्णय न लें। बच्चों का शिक्षा में प्रदर्शन ठीक रहेगा। ठंडी चीज़ों से परहेज़ रखें नहीं तो गला खराब हो सकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।  महिलाएं खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को भाई-बहन से काम में सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। युवाओं को मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। संतान के खानपान पर ध्यान दें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले पिता जी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। घर में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी करना आपके खिलाफ हो सकता है। आज किसी के भी मुद्दे में अपनी राय न दें। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं जिससे रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपके खिलाफ हो सकते हैं, सम्भल कर रहें। हल्का बदन दर्द और बुखार हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काफी समय से चल रही भागदौड़ से आज थोड़ी राहत मिल सकती है। घर पर किसी अच्छी सूचना मिलने पर पार्टी का आयोजन हो सकता है। नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो समय सही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular