Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल

आज का राशिफल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावट आ सकती हैं परन्तु शाम तक आप स्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी दिखाई देगी। आज मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसकी योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। मौसम बदलने के कारण खानपान पर ध्यान दें और साथ ही बाहर की चीज़ों को खाने से परहेज़ करें। आज कार्यक्षेत्र में स्थान बदलने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है। घर के बड़े होने के नाते आज युवाओं को करियर के प्रति सही दिशा दिखायेंगे। संतान को शिक्षा से सम्बन्धित कोई उपलब्धि मिलेगी, जिस को सुनकर आप संतोष महसूस करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, इनसे भागने के बजाय उन का सामना और उनको पूरा करने की कोशिश करें। समय के बदलने के साथ अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने की आवश्यकता है, पुराने तरीके से काम करेंगे तो प्रतिद्वंदियों से पीछे रह जायेंगे।
उपाय- बेईमानी और गलत कामों से दूर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में नवीनीकरण संबंधी कार्यों की रूपरेखा बनायेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज के घर में खोने की आशंका है। विपरीत परिस्थिति में अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अनावश्यक खर्चों से दूर रहने की कोशिश करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही चुनौतियों से राहत मिलेगी। सहकर्मियों और अधिकारियों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कुछ बनते कामों में व्यवधान आने से मन विचलित हो सकता है। युवा अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। रूठे परिजनों को मनाने के लिए आज आप प्रयास रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी भी काम को जल्दबाज़ी में न करें। कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों जगह उचित संतुलन बनाये रखने में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज कुछ नए अवसर मिलने की उम्मीद है।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे आपका यश कम होगा इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि बातचीत के दौरान शब्दों का सोच-समझ कर प्रयोग करें।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular