Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAआपका राशिफल- 5 मई, 2025

आपका राशिफल- 5 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशमिजाज रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बहन के लिए आए रिश्ते के बारे में माता-पिता से बातचीत करेंगे। इस राशि के युवाओं का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई नई चीज़ लेने के लिए दिन सही रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी । सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।ऑफिस में किसी के साथ बेवजह बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक किसी के भरोसे काम को ने छोड़े।  सेहत बेहतर रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। सिंगल जातकों के लिए अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है। पेट की समस्या से मन बेचैन रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए  बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार के साथ कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।  सिर दर्द रहेगा।।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन संचित करने में सफलता मिलेगी। किसी मुश्किल काम को करने में मित्रों से मदद मिलेगी। माता जी से किसी भी बात पर बहस न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काफी दिनों से अटके कामों में किसी की सहायता से सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।संतान की सेहत को लेकर चिंता लगी रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। संतान की करियर संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने में उसकी मदद करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की अचानक से सेहत बिगड़ सकती है। खुद भी बाहर का खाएं।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में सुधार होगा। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए किसी बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। व्यापार में आपकी समझ से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। साथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

 

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular