Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल 10 जून, 2025

आज का राशिफल 10 जून, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपके व्यक्तित्व के समक्ष आपके व्यापारिक विरोधी परास्त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से उस विषय पर स्पष्टता आएगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर से संबंधित किसी काम को लेकर धन व्यय करेंगे। साझेदारी के व्यापार में आज सभी काम व्यवस्थित रहेंगे। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। रुका पैसा आज वापिस मिलने की उम्मीद है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी। व्यापार की तरक्की के लिए समझदारी से आगे बढ़ेंगे और घर के बड़ों की सलाह का अनुसरण करने से आपको लाभ मिलेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की आराधना करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज युवा अपनी दिनचर्या से संबंधित कोई खास निर्णय लेंगे। दिन की शुरुआत में आज किसी करीबी के साथ कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ की उम्मीद न रखें। कुछ बनते कामों में रूकावट आने की संभावना है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर आज घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी। करीबी परिजनों की गलतफहमी को दूर करने के लिए उनके साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अपने किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करना मुसीबत लगेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आलस को खुद पर हावी न होने दे अन्यथा आपके महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में विलंब होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने अधीनस्थों की गतिविधियों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों की किसी नकारात्मक बात का पता चलने से आप चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा, जिसको समझने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। युगल प्रेमी आज एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। लम्बे समय से जिस परिजन से बातचीत नहीं हुई उससे बातचीत करने के लिए समय निकालेंगे।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज समान विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों के साथ कुछ सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। युवा आज अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखने के लिए योग शुरू करेंगे। परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- प्रतिदिन शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular