Pb8Live News: शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मंगलवार सुबह कोट मोहल्ला बस्ती शेख में एक पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त घर के दो सदस्य दूध लेने बाहर गए हुए थे। इस कारण बड़ा जानी नुकसान टल गया।
बतादें कि लगातार बारिश से जालंधर शहर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भर गया है और कई पुराने मकान बारिश के दबाव में कमजोर हो चुके हैं।





