Pb8Live News: लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में कैलाश नगर चौकी के बाहर बीती रात एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग साली के साथ कई बार बलात्कार किया। पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।
आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसका पति लगभग 2-3 साल से उसकी नाबालिग बहन को नशीली दवाएं दे रहा था और उसके साथ बलात्कार करता था। उसने शक जताया कि उसके पति ने उसकी बहन का गर्भपात भी करवाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसने अपनी बहन को उदास देखकर उससे पूछताछ की।
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को वेरिफाई किया जा रहा है और जांच के बाद तुरंत मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी के भाई द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है।





