Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकांग्रेस में ही रहूंगा, पार्टी बदलूं तो मुझे वोट न देना, चर्चाओं...

कांग्रेस में ही रहूंगा, पार्टी बदलूं तो मुझे वोट न देना, चर्चाओं के बीच चरणजीत सिंह चन्नी का आया बयान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ किया है कि वे कांग्रेस में ही रहेंगे। बरनाला में उन्होंने कहा कि उन्हें कई पार्टियों से ऑफर मिलते रहते हैं, लेकिन अगर चन्नी कभी पार्टी बदल ले तो जनता उसे वोट न दे। यह बयान केवल ढिल्लों द्वारा भाजपा जॉइन करने के ऑफर के बाद आया है।

चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सभी वर्गों के लिए काम किया—बिजली बिल माफी, छात्रों को वर्दियां और स्कॉलरशिप योजनाएं सबके लिए चलाईं। उन्होंने यह भी बताया कि जनरल कास्ट की मांग पर जनरल कास्ट कमीशन बनाया गया।

इस बीच, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। चन्नी के समर्थन में करीब 30–35 नेताओं ने हाईकमान को पत्र लिखकर बैठक का समय मांगा है। यह घटनाक्रम भारतीय जनता पार्टी के ऑफर और पार्टी के भीतर उठे सवालों के बाद सामने आया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular