Pb8Live News: लुधियाना के घाटी वाल्मीकि मंदिर में आज दलित समाज की अहम बैठक होगी। बैठक में दलित समाज के समस्त नेता और समाज सेवी पहुंचेगे। चार दिन पहले सुंदर नगर चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
परिवार और समाज के गुस्से के चलते अब तक कार्तिक का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ। पुलिस ने गैंगस्टर शुभम मोटा, गगन गिल और टोनी चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
सीसीटीवी में हत्यारे कार्तिक का पीछा करते दिखे हैं। कार्तिक पर पहले भी हमले हो चुके थे और वह जमानत पर बाहर था। बेटे की हत्या से परिवार सदमे में है। दलित समाज की बैठक में किसी बड़े संघर्ष का ऐलान हो सकता है।





