Pb8Live News: पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु के नजदीक स्थित गांव राणा काला में शुक्रवार देर शाम नशा तस्करों ने आम आदमी पार्टी के सरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सरपंच द्वारा नशा बेचने का विरोध करने पर तस्करों ने अपने साथ गुंडों को लाकर पहले फायरिंग की और फिर दातर व किरपाणों से हमला किया।
इस हमले में एक गोली साजन सिंह के कंधे को छूते हुए निकल गई, जिससे बड़ी जान हानि टल गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।





