Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दिन दिहाड़े बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर लूटा, सोने की...

जालंधर में दिन दिहाड़े बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर लूटा, सोने की चूड़ियां लेकर फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के पॉश इलाके जेपी नगर में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला जनक देवी से 2 युवकों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी।

आरोपी ने चाकू दिखाकर जनक देवी को धमकाया और उनके हाथों से सोने की दो चूड़ियां उतरवा लीं। उसने बालियां छीनने की भी कोशिश की, लेकिन गली में लोगों की आहट सुनकर चाकू मौके पर ही फेंककर फरार हो गया।

घटना के बाद महिला ने पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular