पंजाब में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं। पहले यह संस्थान 1 जनवरी से खुलने थे, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट के कारण अब इन्हें 7 जनवरी से दोबारा खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। यह फैसला सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा।





