पंजाब के बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त (एडवोकेट) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले उन्होंने करीब 8:45 मिनट का वीडियो बनाकर चंडीगढ़ के एक बिल्डर पर 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डर ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुखराज नत्त का पहले ही निधन हो चुका है।





