Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसिद्धू मूसेवाला की कमाई में 30 करोड़ की हेराफेरी मामले में, 3...

सिद्धू मूसेवाला की कमाई में 30 करोड़ की हेराफेरी मामले में, 3 के खिलाफ FIR दर्ज

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के बयानों के आधार पर मानसा पुलिस ने एक कंपनी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उनके परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है।

पिछले सप्ताह मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में SSP कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि संबंधित कंपनी उनके दिवंगत बेटे की कमाई का हिसाब नहीं दे रही और करीब 30 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

धरने के बाद मानसा के थाना सदर पुलिस ने चरण कौर के बयानों पर वन डिजिटल कंपनी के साथ गुरप्रीत सिंह और शब्बीर मोमिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बलकौर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के बावजूद म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस का नाम FIR में शामिल नहीं किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular