Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकांग्रेस के सीनियर नेता के ठिकानों पर IT की रेड, 12 जगहों...

कांग्रेस के सीनियर नेता के ठिकानों पर IT की रेड, 12 जगहों पर तड़के से जांच जारी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कांग्रेस के सीनियर नेता और उद्यमी रमिंदर सिंह आंवला के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक गुरुहरसहाय स्थित रिहायश समेत करीब 12 ठिकानों पर तड़के करीब छह बजे से जांच चल रही है।

अधिकारियों ने उनसे उनके बिजनेस और आय से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। बताया जा रहा है कि रमिंदर आंवला फिलहाल घर पर मौजूद नहीं हैं और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि रमिंदर सिंह आंवला 2019 में जलालाबाद से विधायक बने थे। यह सीट सुखबीर सिंह बादल के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी, जिसके उपचुनाव में आंवला ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular