पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने नई राजनीतिक पार्टी “भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी” की घोषणा की है। उन्होंने X पर पोस्ट कर इसे राष्ट्रीय स्तर का नया विकल्प बताया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि पार्टी न्याय, शांति और सेवा के उद्देश्य से काम करेगी। खास बात यह रही कि इस घोषणा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ नजर नहीं आए।





