जालंधर के संतोखपुरा इलाके में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार बदमाशों ने मोगा के एक डॉक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब आठ राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घर की दीवारों और गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में फायरिंग के पीछे रंगदारी (फरौती) का एंगल सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





