Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों का उत्पात, पुलिसकर्मियों पर किया हमला, स्वप्न...

लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों का उत्पात, पुलिसकर्मियों पर किया हमला, स्वप्न शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में मौजूद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के लुधियाना स्थित ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कैदियों के बीच झड़प हो गई। रूटीन चेकिंग के दौरान कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने की सूचना पर कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान एक कैदी ने उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद लालजीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं स्वप्न शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी जेल परिसर में मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। जेल से रिहा हुए एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, एक बैरेक के करीब 200–250 कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular