pb8 live news : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरलाल सिंह को रंगदारी और फायरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है। गुरलाल सिंह तरनतारन जिले के सोहिल गांव का रहने वाला है। डीएसपी राजासांसी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरलाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भीलोवाल गांव के एक डॉक्टर को धमकी भरा फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जब डॉक्टर ने फिरौती की रकम नहीं दी तो आरोपी 4 जून की रात को डॉक्टर के घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी।यह मामला लोपोके थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने गुरलाल सिंह को कार और हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, जिसकी पुष्टि अन्य सबूतों से भी हुई है।





