Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में आईटीएमएस का शुभारंभ, ट्रैफिक और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

जालंधर में आईटीएमएस का शुभारंभ, ट्रैफिक और निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत

ITMS launched in Jalandhar, traffic and surveillance system will be strengthened

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के पहले चरण का शुभारंभ किया। एस.ए.एस. नगर के बाद जालंधर यह अत्याधुनिक प्रणाली लागू करने वाला दूसरा शहर बना है।

42 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस प्रोजेक्ट के तहत 13 प्रमुख जंक्शनों पर 142 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें एएनपीआर, आरएलवीडी, बुलेट और पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। सिस्टम ई-चालान सुविधा से लैस है, जो ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट वायलेशन और गलत दिशा में ड्राइविंग पर स्वचालित कार्रवाई करेगा।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने सितंबर 2024 से अब तक पाकिस्तान समर्थित तत्वों की 26 से अधिक कोशिशों को नाकाम किया है। त्योहारों को देखते हुए 57 अतिरिक्त कंपनियां राज्य में तैनात की गई हैं। नशे के खिलाफ अभियान में अब तक 20,000 से अधिक एफआईआर, 31,000 गिरफ्तारियां और 87% सजा दर दर्ज की गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular