जालंधर के फोल्डीवाल इलाके में पंजाब पुलिस और सोनू खत्री गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। क्रॉस-फायरिंग में गैंग का गुर्गा कुलवंत सिंह उर्फ गोपा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गोपा पर फगवाड़ा की सुधीर स्वीट शॉप पर फायरिंग समेत हत्या के प्रयास और लूट के 18 केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। करीब 10-12 राउंड फायरिंग के बाद गोपा को पकड़ लिया





