Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में करंट लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें

जालंधर में करंट लगने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें

Jalandhar: 2 people died due to electric shock

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS/जालंधर


जालंधर में शंकर गांव के पास निशान साहिब चढ़ा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बजूहां कलां के रहने वाले बूटा सिंह और महिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना शनिवार को सुबह की है। मरने वाले दोनों व्यक्ति गांव बजूहां कलां के रहने वाले हैं। दोनों की शंकर गांव में जमीन थी और दोनों पहले यहीं रहा करते थे। मगर वह वहां से शिफ्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों व्यक्ति संधू जात के थे। शिफ्ट होने से पहले संधू जात वालों ने गांव शंकर में एक पूजा स्थान बनाया हुआ था। 

 उक्त जगह पर बैसाखी के दिन पूजा के लिए संधू कास्ट के लोग इकट्ठा हुए थे। सभी ने माना था कि वह इस बार पूजा स्थान पर बड़ा निशान साहिब लगाएंगे। वही निशान साहिब लगते समय लोहे का पोल अचानक पास से गुजर रही बिजली की तारों पर टच हो गया। इतने में नीचे खड़े बूटा सिंह और महिंदर सिंह बुरी तरह उक्त घटना में झुलस गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उक्त युवकों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular