Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : BlackOut के बीच इलाका वासियों से अपील

जालंधर : BlackOut के बीच इलाका वासियों से अपील

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर कैंट में ब्लैकआऊट की खबर के बीच डी.सी. हिमांशु अग्रवाल का बयान सामने आया है। डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधर वासियों से अपील की है कि जालंधर कैंट के इलाके में ब्लैकआऊट होने जा रहा है, जोकि रात 8 से 9 बजे तक होगा, यह ब्लैकआऊट सिर्फ कैंटोनमैंट के अधीन आते इलाकों में होगा, जबकि जालंधर शहर में कल माक ड्रिल होगी। वहीं डी.सी. ने लोगों से अपील की है कि वे घबराए नहीं।डी.सी. ने कहा कि ब्लैकआऊट के दौरान आपके इलाके में जैसी ही सायरन बजेगा, अपने घरों की लाइटें बंद कर दें तथा बिजली विभाग की तरफ से भी आज रात कैंटोनमैंट इलाके की बिजली बंद रखी जाएगी। डी.सी. ने अपने घरों के इन्वर्टर तथा जैनरेटर भी बंद रखने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस ब्लैकआऊट का मुख्य उद्देश्य यह है कि युद्ध के हालातों में आपकी लोकेशन का पता न चल सके।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 7 मई को अभ्यास किया जा रहा है। डा.अग्रवाल ने बताया कि छावनी क्षेत्र में आज रात 8 से 9 बजे तक ब्लैकआउट अभ्यास किया जा रहा है, जबकि जालंधर जिले के बाकी हिस्सों में यह अभ्यास 7 मई को रात 8 से 9 बजे तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान सभी क्षेत्रों की लाइटें बंद रहेंगी तथा जिलावासियों से भी अनुरोध है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा सी.सी.टी.वी. कैमरे की लाइटें, जो अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू हो जाती हैं, उन्हें भी इस दौरान बंद कर देना चाहिए, ताकि क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरा दिखाई दे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular