Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : 28 जनवरी को बंद करने की कॉल

जालंधर : 28 जनवरी को बंद करने की कॉल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर में 28 जनवरी को बंद करने की कॉल दी गई है जिसकी जानकारी भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब, पंजाब प्रधान विपन सभरवाल जी, भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब, पंजाब प्रधान राजीव गोरा, भारतीय मूल निवासी मुक्ति मोर्चा प्रधान अनिल हंस, गुरु रविदास टाइगर फोर्स, प्रधान जस्सी तल्लन, नेशनल वाल्मीकि सभा, भगवान वाल्मीकि यूथ सेवा दल द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि कल सुबह 9 से 5 बजे तक जालंधर मुकम्मल बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जालंधर में स्थित मेन डॉ. अम्बेडकर चौक बना हुआ है वहां पर भी 25 जनवरी को कुछ लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की थी जिसे पुलिस वालों ने खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि जहां भी बेअदबी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल गणतंत्र दिवस पर डॉ. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी की गई है उसे लेकर संगठनों और समुदाय में रोष है। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल सुविधा बहाल रहेगी। वहीं जालंधर कल मुकम्मल तौर पर बंद है। प्रशासन से भी बातचीत हुई है लेकिन प्रशासन ने कोई आश्वासन नहीं दिया जिसके चलते जत्थेबंदियों ने बंद की कॉल का फैसला लिया है। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने कहा कि अगर प्रशासन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं करता तो 28 जनवरी को सिर्फ जालंधर बंद है। फिर कुछ दिनों में पूरा पंजाब बंद होगा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व भाइचारे में माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। बाबा साहेब ने हमारे लिए ही नहीं समूचे भारत के लिए काम किया है, सभी को बराबर के अधिकार दिलवाए हैं। अगर उनकी बेअदबी हुई तो माने कि पूरे भारत की बेअदबी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular