जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी आतंकी वारदात को टाल दिया। हाल ही में राजस्थान निवासी आतंकी रितिक नरोलिया और एक नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस ने एक 86पी हैंड ग्रेनेड बरामद किया।
डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, कोलकाता से विश्वजीत और नकोदर से जैक्सन को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मॉड्यूल कनाडा स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहा था। आरोपी जुलाई के अंत में ब्यास से दो हैंड ग्रेनेड लाए थे, जिनमें से एक का इस्तेमाल एसबीएस नगर में शराब की दुकान पर धमाके में किया गया।
पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एफआईआर दर्ज की है और साफ किया है कि राज्य से आतंकवाद और संगठित अपराध को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।





