Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : JE सहित अन्यों पर जानलेवा हमला

जालंधर : JE सहित अन्यों पर जानलेवा हमला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जालंधर के किशनपुरा में जेटिंग मशीन से सीवरेज की सफाई कर रहे निगम के कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के जे.ई. सहित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह सीवरेज की सफाई करने के लिए इलाके में काम कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर इलाके में रहने वाले बाप-बेटे ने बहसबाजी करनी शुरू कर दी और फिर तेजधार हथियारों से उन पर और उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

इस हमले के बाद मौके पर नगर निगम की सभी जत्थेबंदिया इकट्ठा हो गई। वहीं निगम कर्मचारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी गई और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम के सफाई डिपार्टमेंट के जे.ई. सुनील कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि उन्हें वार्ड नंबर 74 से सीवरेज ब्लाक होने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर वह आज जेटिंग मशीन से सीवरेज की सफाई करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह सीवरेज की सफाई कर रहे थे कि तभी वहां से गुजर रहे बाप-बेटा गाड़ी साइड करने को लेकर उनके साथ बहस करने लगे। फिर वह घर से तेजधार हथियार लेकर आ गए और उन पर व  उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular