Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEजालंधर के डॉक्टर ने विधायक रमन अरोड़ा की ज़मानत में डाली बाधा

जालंधर के डॉक्टर ने विधायक रमन अरोड़ा की ज़मानत में डाली बाधा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर एक और हैरानीजनक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि, रमन अरोड़ा की जमानत याचिका शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह की अदालत ने खारिज कर दी। रमन अरोड़ा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन कई पीड़ित व्यक्ति ने इसका विरोध करते हुए लिखित रिपोर्ट पेश की।

वहीं रमन अरोड़ा के मामले में अब जोशी अस्पताल के मालिक डॉ. मुकेश जोशी में कई आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉ. मुकेश जोशी ने विधायक के खिलाफ कोर्ट में लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रमन अरोड़ा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे कुल 10 लाख रुपए की अवैध वसूली की और धमकियां भी दीं। डॉ. जोशी ने कहा कि रमन अरोड़ा ने सिर्फ उन्हें धोखा दिया और रकम न देने के पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।डॉ. जोशी ने अदालत में यह भी कहा कि अगर अरोड़ा को जमानत मिलती है तो वह गवाहों को धमका सकते हैं और मुकदमे की निष्पक्षता पर असर डाल सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी अरोड़ा विभिन्न माध्यमों से धमकियां जारी हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular