Pb8 live news : गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला ने कुल्हड़ पिज्जा कपल को धमकी दी है। इसे लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें अर्श डल्ला कह रहा है कि सोशल मीडिया पर गलत वीडियो डालने वाले सुधर जाएं।
खबर मिली है कि अर्श डल्ला कह रहा है कि उसने ऐसे लोगों को फोन कर समझाया है कि बाज आ जाएं। वह ऐसी वीडियो बनानी बंद कर दें नहीं तो पिज्जा-पुज्जा बिखेर दिए जाएंगे। उसने कहा कि ऐसे सभी लोगों पर उसकी नजर है। इसके साथ ही प्रशासन को भी कहा कि इन लोगों को रोक लें। उसने कुल्हड़ पिज्जा कपल को भी धमकी दी है।





