Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEJalandhar : 2 ASI के शव मिलने से मची अफरा-तफरी

Jalandhar : 2 ASI के शव मिलने से मची अफरा-तफरी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

आदमपुर के खुर्दपुर रेलवे स्टेशन पर 2 पुलिसकर्मियों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे स्टेशन मास्टर नरेश राजू ने बताया कि रात 7.55 बजे स्टेशन पर उन्होंने देखा कि रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के कमरे के पास एक पुलिस अधिकारी का शव पड़ा है। आगे एक और शव पड़ा था। इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई।इसके बाद आदमपुर पुलिस तथा रेलवे पुलिस स्टेशन पर पहुंची। जी. आर. पी. ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ये दोनों पुलिसकर्मी हैं जो होशियारपुर में ड्यूटी पर थे। उनकी पहचान ए.एस. आई. प्रीतम दास और ए. एस. आई. जीवन लाल के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार आज वे 2 आरोपियों को होशियारपुर से जालंधर अदालत में पेश करने के बाद वापस जा रहे थे। आदमपुर में एक आरोपी जो यूविनाइल जेल से बताया जाता है उन्हें चकमा देकर भाग गया, जहां ये पुलिसकर्मी आदमपुर पहुंच गए।पुलिस ने एक संदिग्ध को थाने में बिठा लिया और रास्ते में एक राहगीर की मोटरसाइकिल लेकर उनकी तलाश करने लगे। लेकिन अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मोटरसाइकिल आदमपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मिली और दोनों के शव मिले। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular