Pb8 live news : जालंधर में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका वडाला चौक के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मृतक की पहचान 3 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है।
मृतक के पिता दिनेश का कहना है कि वह अपने बच्चे के साथ-साथ सड़क किनारे जा रहा था तो इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर हो गई। ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों द्वारा उसे दबोच लिया गया तथा वहीं घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।





