Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर डूबा बारिश में, घरों और दुकानों में घुसा पानी, गलियों में...

जालंधर डूबा बारिश में, घरों और दुकानों में घुसा पानी, गलियों में नाव चलाने जैसे हालात

Jalandhar submerged in rain, water entered houses and shops

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News:  जालंधर, लगातार हो रही बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश का पानी अब पाश इलाकों तक पहुंच चुका है। मॉडल टाउन, पीपीआर मार्केट, आदर्श नगर, सेंट्रल टाउन और फगवाड़ा गेट सहित कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया है।

सबसे ज्यादा असर मॉडल टाउन मार्केट में देखने को मिला, जहां बेसमेंट में बनी कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं शहर के कई मोहल्लों और गलियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

लोगों के घरों तक पानी पहुंचने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे। प्रशासन की ओर से जलभराव को निकालने के लिए पंप लगाकर पानी निकालने की कवायद जारी है, लेकिन लगातार बारिश ने राहत की उम्मीदों को कम कर दिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular