जालंधर वेस्ट हलके में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भार्गव कैंप इलाके में कासो ऑपरेशन चलाया। एसीपी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध घरों की तलाशी ली और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।
ऑपरेशन के दौरान एक युवक को राउंड अप किया गया, जबकि एक कार और एक बाइक को कब्जे में लिया गया है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि नशा तस्करी से जुड़े सुराग जुटाने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। चार्ज संभालते ही एसीपी आतिश भाटिया ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है।





