Pb8Live news : जालंधर के बस्तियात इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मुताबिक युवक धन्नोवाली फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद गया। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ़ जुगनू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने शव क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
परिवार का आरोप है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर बस्ती शेख के ही कुछ युवकों का नाम लेकर आरोप लगाया कि उसे जबरन जुआ खिलवाया गया। फिर धोखे से उसके सारे पैसे ठग लिए गए। इस बात से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।





