Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARनगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने किया बड़ा ऐलान

नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने किया बड़ा ऐलान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news ; नगर निगम जालंधर की संयुक्त यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार, 6 जून से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यह निर्णय आज सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के कार्यालय में आयोजित एक मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सफाई मजदूर फैडरेशन पंजाब के जनरल सैक्रेटरी सन्नी सहोता ने की।

सन्नी सहोता ने बताया कि 16 मई को नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन और मेयर वनीत धीर के साथ हुई बैठक में यूनियनों की मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। हालांकि, इन मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज यूनियनों ने कल यानी 6 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है, जो तब तक जारी रहेगी जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

यूनियनों की प्रमुख मांगें हैं कि त्योहारों और छुट्टियों के दिन काम करने वाले सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, ड्राइवर आदि को 13वें वेतन के रूप में अतिरिक्त भुगतान किया जाए। नगर निगम की वर्कशॉप में 15-20 साल से कार्यरत जेसीबी ऑपरेटरों को स्थायी किया जाए। ड्राइवर के रूप में काम कर रहे सफाई सेवक, सेवादार, और सीवरमैन को वरिष्ठता सूची के आधार पर स्थायी ड्राइवर के पद पर पदोन्नति दी जाए। सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, माली, बेलदार, चौकीदार आदि के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। सीएलसी के माध्यम से कोई भर्ती न की जाए। 10-15 साल से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फायरमैन, ड्राइवर, फिटर, कुली आदि को पक्का किया जाए।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular