पंजाब में फिरोजपुर के गांव बाजीदपुर में कबड्डी खिलाड़ी जगसीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नवनीत कौर और 4 वर्षीय बेटे वारिसदीप सिंह को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। परिवार वालों ने तीनों को अस्पताल पहुँचाया और पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जगसीर आलू की खेती करता था और कबड्डी खिलाड़ी भी था। शुक्रवार दोपहर तक वह खेत में काम कर रहा था। घर लौटने पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पिस्टल भी बरामद हुई है।
पति-पत्नी को सिर में जबकि बच्चे को लीवर में गोली लगी है। गंभीर हालत में तीनों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर डीएमसी रेफर किया गया। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। गोली चलाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।





