Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABदुबई में टैंकर हादसे में कपूरथला के युवक की मौत, परिवार ने...

दुबई में टैंकर हादसे में कपूरथला के युवक की मौत, परिवार ने शव वापसी की लगाई गुहार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी निवासी नवजोत सिंह की दुबई में टैंकर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। 2024 के नवंबर में बेहतर रोजगार की तलाश में दुबई गया नवजोत वहां टैंकर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। हादसा बीते दिन हुआ और परिजनों को इसकी जानकारी आज सुबह मिली।

नवजोत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और अविवाहित था। हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया है। मृतक के पिता एक स्थानीय गुरुद्वारे में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवा कर रहे हैं। बेटे की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

परिवार ने भारत और पंजाब सरकार से अपील की है कि नवजोत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम विदाई दी जा सके।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular