Saturday, February 28, 2026
spot_imgspot_img
INDIAशराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- ‘सत्य...

शराब घोटाले में बरी होने के बाद रो पड़े केजरीवाल, बोले- ‘सत्य की जीत हुई’

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

शराब घोटाले मामले में अदालत से बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। शुक्रवार को कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए वह आंसू नहीं रोक पाए।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और अब अदालत ने भी सभी आरोप खारिज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और “सत्य की जीत हुई है।”

मामले को राजनीतिक साजिश बताते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए उनके नेताओं को जेल में डाला गया।

इस दौरान केजरीवाल भावुक हो गए, तो पास खड़े मनीष सिसोदिया ने उन्हें संभाला। केजरीवाल ने खुद को “कट्टर ईमानदार” बताते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले से सच सामने आ गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular