पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायक खान साहब के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले खान साहब की माता सलमा परवीन का भी निधन हुआ था। मां के जाने के ग़म से वह अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब उनके पिता भी इस दुनिया से रुख़सत हो गए। परिवार पर यह दोहरा दुख पहाड़ बनकर टूटा है





