Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEजालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास मां व बेटे की किडनेपिंग

जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास मां व बेटे की किडनेपिंग

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :जालंधर के लम्मा पिंड चौक से चौगिट्टी की ओर जाते रास्ते पर युवक सहित मां को किडनेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बहन ने  घटना बारे बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन सहित रिश्तेदार से मिलकर गाड़ी में वापिस आ रहे थे तो उनके पीछे 20-25 युवक लग गए। उन्होंने कार पर ईंटें बरसाईं और किरपाणों और गंडासों से गाड़ी की तोड़-फोड़ की। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे किसी ने भी आगे आकर मदद नहीं की।

हमलावरों ने उनकी बहन के बेटे के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसके कपड़े उतार दिए और खींचते हुए पानी में ले गए जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान युवक खून से लथपथ हो गया। वहीं एक युवक ने बताया कि उक्त हमलावर थ्री स्टार कालोनी के थे। उन्होंने 4-5 दिन पहले भी उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी की तोड़फोड़ की थी। जिन युवकों ने आज हमला किया है उनमें रोहित, बॉबी, रोशन, सूजल, शुव, नवजोत सिंह, राहुल, मोती आदि युवक इकट्ठे होकर आए थे।

पीड़ित बहन ने बताया कि हमलावर उनके युवक और उसकी मां को किडनेप करके साथ ले गए हैं। वहीं पुलिस का बयान सामने आया कि उन्हें 112 नंबर पर शिकायत मिली तो वह मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी हासिल कर जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि यह मामला किडनेपिंग का नहीं रंजिशन लड़ाई का लग रहा है। कार का नंबर ट्रेस कर रही है।  कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  एक आरोपी और 2 मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। घायल लड़के को भी बरामद कर लिया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular