Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABजानें अपने शहर के मौसम का हाल

जानें अपने शहर के मौसम का हाल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :पंजाब के मौसम को लेकर  बड़ी खबर सामने आ  रही है।  मौसम  विभाग ने आज राज्य में बारिश का अलर्ट  जारी किया  है।  दरअसल,  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के  कारण पिछले 24 घंटों में राज्य  के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। विभाग  के अनुसार आज राज्य के जिला पठानकोट,  गुरदासपुर,  अमृतसर,  होशियारपुर,  कपूरथला, जालंधर, नवांशहर,  रूपनगर,  एस.ए.एस. नगर  और फतेहगढ़ साहिब में बारिश  का  ऑरेंज अलर्ट  जबकि तरनतारन,  फिरोजपुर,  पटियाला,  फरीदकोट,मोगा,  लुधियाना, बरनाला,  संगरूर और  मानसा में यैलो अलर्ट जारी  किया गया है। कहा जा रहा है कि आज  राज्य में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। बता  दें  कि इससे पहले  मौसम का यह मिजाज 1 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। है। इसी तरह 1 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular