जालंधर के मोता सिंह नगर स्थित वरदान अस्पताल (IVF सेंटर) पर फायरिंग के मामले में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही मानते हुए ACP मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाना के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक हेलमेट पहने बदमाश बाइक पर आया और करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाकर फरार हो गया। गोलियां सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात के दौरान भी हेलमेट नहीं उतारता दिख रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर टेक्निकल टीमों को जांच में लगाया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।





