pb8 live news : एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आज महंगा हो गया है। 1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यानी अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से यह सिलेंडर 16.50 रुपये महंगा हो गया है। ये नई दरें आज से देशभर में लागू हो गई हैं।इस दौरान अगर जालंधर की बात करें तो जालंधर में घरेलू (14.2 किलोग्राम) गैस सिलेंडर की कीमत 836 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,899 रुपये है। इसके साथ ही घरेलू (5 किलो) गैस सिलेंडर की कीमत 311.50 रुपये है। इसके अलावा दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1802 रुपये में मिलता था। कोलकाता में यह पहले के ₹15.5 बढ़कर ₹1927 में मिलेगा पहले इसकी कीमत ₹1911.50 थी।





